साप्ताहिक बाजार- एक नज़र में

02-Aug-2025 05:24 PM

साप्ताहिक बाजार- एक नज़र में
मटर
★ आयातित मटर बाजार में निचले भावों पर शांत है।
★ मंडियों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
★ अगर चना की मांग निकलती है, तो मटर की कीमतों में तेजी आ सकती है।
★ आयात में कमी आ रही है और पोर्ट पर पड़ा स्टॉक भी घट रहा है।
★ कनाडा और रूस की फसल का आयात अक्टूबर से शुरू होगा, तब तक कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
~~~~~
मसूर
★ इंदौर में एयर आयातित मसूर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है।
★ दिल्ली और गंजबासोदा में मसूर की कीमतें पिछले सप्ताह से ₹100–₹125 प्रति क्विंटल बढ़ी हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से मसूर का आयात अक्टूबर से शुरू होगा।
★ तब तक त्योहारी मांग को देखते हुए कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
~~~~~~
काबुली चना
★ इस सप्ताह कीमतों में गिरावट देखी गई है।
★ पिछले दो पखवाड़ों में कीमतों में अच्छी वृद्धि हुई थी, जिससे मुनाफावसूली बिक्री देखने को मिली।
★ निर्यात मांग के साथ-साथ घरेलू मांग में भी वृद्धि की उम्मीद है, जिससे कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।
~~~~~
मूंग
★ दिल्ली और पिपरिया में मूंग की कीमतें ₹100–₹150 प्रति क्विंटल बढ़ीं।
★ लातूर और मेड़ता सिटी में कीमतें स्थिर रहीं।
★ आगामी फसल आने पर कीमतों पर दबाव बन सकता है, परंतु यदि सरकारी खरीद शुरू होती है तो कीमतों को समर्थन मिल सकता है।