साप्ताहिक समीक्षा-चना

02-Aug-2025 08:43 PM

लिवाली सुस्त पड़ने चना में मिला जुला रुख      

नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में लिवाली व बिकवाली दोनों ही शांत रही, जिसके चलते कीमतों में मामूली घट-बढ़ देखने को मिली। दाल सेगमेंट में मांग कमजोर पड़ने के कारण दाल मिलर्स की ओर से भी खरीदारी सीमित रही, जिससे चना की बढ़ती कीमतों पर दबाव बना रहा।वर्तमान में उत्पादक मंडियों से चना की आवक कमजोर हो रही है, वहीं पोर्ट पर भी स्टॉक सीमित है। इसके अतिरिक्त, घटे हुए भावों पर स्टॉकिस्ट भी बिकवाली से परहेज़ कर रहे हैं। इन सभी कारकों को देखते हुए चना की कीमतों में यहां से गिरावट की संभावना बेहद कम है। यदि मांग में सुधार आता है या आवक और घटती है, तो कीमतों में और मजबूती आने की संभावना है। दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6300 रुपए व राजस्थान लाइन 6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
पोर्ट 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी  के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 6200/6225 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6350 रुपए व मुंद्रा 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5300/5800 रुपए जयपुर 6400 रुपए बीकानेर 5900/6100 रुपए किशनगढ़ 5900/5950 रुपए व कोटा 5400/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
लिवाली व बिकवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100  रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6700 रुपए लातूर 6700/6780 रुपए अकोला 6450 रुपए नागपुर 6450 रुपए व अहमदनगर 6050/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए गंजबासोदा 5800/6200 रुपए सागर 5700/6000 रुपए कटनी 6250/6300 रुपए व इंदौर 6300/6550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
बढ़े भावो पर लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी  के साथ भाव सप्ताहांत में 6150/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना की कीमतों में भी  इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6375 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
चना दाल    
चना की तेजी समर्थन व ग्राहकी निकलने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज किया गया और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7400/7800 रुपए भाटापरा 7650/7800 रुपए कटनी 7700/7750 रुपए,गुलबर्गा 7600/7800 रुपए जलगांव 7800/8200 रुपए इंदौर 7500/7700 रुपए जयपुर 7400 रुपए व कानपुर7300/7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।