साप्ताहिक समीक्षा-चना

11-Oct-2025 08:30 PM

चना बाजार में सीमित कारोबार, कीमतों में बना रहा उतार-चढ़ाव

नई दिल्ली।चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी-मंदी का मिला-जुला रुख देखने को मिला। बाजार सूत्रों के अनुसार, लिवाली और बिकवाली दोनों ही सीमित दायरे में बनी रहीं, जिससे भावों में स्थिरता नहीं रही। कम भावों पर बिकवालों की रुचि घट गई, जबकि ऊंचे भावों पर लिवालों का समर्थन कमजोर रहा। इसी कारण चना बाजार में कीमतें कभी ऊपर तो कभी नीचे होती रहीं। दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी रहने से  दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5875/5900 रुपए व राजस्थान लाइन 5925/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
मांग सुस्त पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़  देखी  गयी। और इस घट बढ़  के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5550 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5700/5725 रुपए व मुंद्रा 5625 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। 
राजस्थान   
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से  इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस  तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5350 रुपए जयपुर 5925 रुपए बीकानेर 5400/5600 रुपए किशनगढ़ 5300/5500 रुपए व कोटा 4700/5250 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह  गयी।  
महाराष्ट्र 
उत्पादक मंडियों में आवक सिमित बनी रहने व बिकवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की सुधार देखी गयी और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/6100 रुपए लातूर 5500 रुपए अकोला 5950 रुपए नागपुर 5950 रुपए व अहमदनगर 5750/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज किया गया और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5400/5500 रुपए गंजबासोदा 5300/5600 रुपए सागर 5300/5600 रुपए कटनी 5800/5850 रुपए व इंदौर 5750/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
मांग सुस्त बनी रहने से  कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत 5900 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी के साथ 5650/5850 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। 
चना दाल    
छिट पुट लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 25/50 रुपए क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार  के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6825/7175 रुपए भाटापरा 6900/7000 रुपए कटनी 7250 रुपए,गुलबर्गा 6800/7100 रुपए जलगांव 7000/7700 रुपए इंदौर 6750/6800 रुपए जयपुर 6775 रुपए व कानपुर 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।