साप्ताहिक समीक्षा-चना

22-Nov-2025 08:51 PM

चना बाजार में मंदी जारी, आयातित माल और कमजोर मांग से कीमतों पर दबाव

नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में मंदी का रुख कायम रहा। ग्राहकी के अभाव और दाल मिलर्स की सुस्त लिवाली के कारण चना के भाव लगातार दबाव में बने हुए हैं। पोर्ट पर आयातित चना की बढ़ी हुई उपलब्धता ने बाजार में घबराहटपूर्ण बिकवाली का माहौल बना दिया है, जिसका असर स्थानीय मंडियों में भी साफ दिखाई दे रहा है और कीमतें कमजोर बनी हुई हैं। इसी बीच, चना दाल और बेसन की मांग सामान्य से कम है, जिससे कीमतों में निकट भविष्य में किसी सुधार की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही। कारोबारियों का कहना है कि यदि मांग में तेजी नहीं आती या मिलर्स की खरीद में सुधार नहीं होता, तो चना बाजार में यह कमजोरी आगे भी जारी रह सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी रहने से  दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 125/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5625/5650 रुपए व राजस्थान लाइन 5700/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

पोर्ट 

मांग सुस्त पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 150/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी  गयी। और इस गिरावट  के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5200/5225 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5500 रुपए व मुंद्रा 5400 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। 

राजस्थान   

लिवाली  सुस्त बनी रहने से  इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5250 रुपए जयपुर 5675 रुपए बीकानेर 5300/5350 रुपए किशनगढ़ 4500/5150 रुपए व कोटा 4600/5125 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  

महाराष्ट्र 

बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/5900 रुपए लातूर 5400/5500 रुपए अकोला 5650 रुपए नागपुर 5700 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

मध्य प्रदेश

ग्राहकी का अभाव बना रहने से  इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5000/5300 रुपए गंजबासोदा 4800/5400 रुपए सागर 5000/5400 रुपए कटनी 5550/5600 रुपए व इंदौर 5550/5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य 

चौतरफा गिरवाट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से  कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत 5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की  मंदी के साथ 5550/5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 

चना दाल    

ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6575/6850 रुपए भाटापरा 6900/7100 रुपए कटनी 6950 रुपए,गुलबर्गा 6900/7100 रुपए जलगांव 6700/7400 रुपए इंदौर 6800 रुपए जयपुर 6450 रुपए व कानपुर 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।