साप्ताहिक समीक्षा-चना
27-Dec-2025 08:03 PM
मांग में सुधार होने से चना की कीमतों में बढ़त
नई दिल्ली। घटे भावों पर बिकवाली के शांत पड़ने और लिवाली सीमित रहने के बावजूद चालू सप्ताह चना की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। कमजोर भाव स्तर पर आपूर्ति का दबाव कम होने से बाजार में स्थिरता आई, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा। इस दौरान चना दाल और बेसन की मांग में सुधार दर्ज किया गया। मांग बढ़ने से दाल मिलर्स की पूछ-परख में इजाफा हुआ, जिससे चना की खरीद बढ़ी और भावों को समर्थन मिला। व्यापारियों के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में मांग बनी रहने से चना की कीमतों में आगे भी मजबूती का रुख बना रह सकता है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की नवीनतम साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा रबी सीजन में चना की बुवाई के रकबे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 दिसंबर 2025 तक चना का उत्पादन क्षेत्र 86.81 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 91.70 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है। बढ़े हुए रकबे से आगामी समय में चना उत्पादन बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही है। दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5525/5550 रुपए व राजस्थान लाइन 5625/5650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली शांत बनी रहने से इस साप्ताह आयातित चना में 508100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी। और इस तेजी तेजी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5200/5225 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5400/5450 रुपए व मुंद्रा 5250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/5050 रुपए जयपुर 5625 रुपए बीकानेर 5300/5350 रुपए किशनगढ़ 5000/5150 रुपए व कोटा 4200/5000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5300/5600 रुपए लातूर 5300/5400 रुपए अकोला 5550 रुपए नागपुर 5600 रुपए व अहमदनगर 5000/5200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5100/5300 रुपए गंजबासोदा 4800/5300 रुपए सागर 4800/5300 रुपए कटनी 5525/5575 रुपए व इंदौर 5500/5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5525/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6325/6625 रुपए भाटापरा 6450/6600 रुपए कटनी 6800 रुपए,गुलबर्गा 6800/6900 रुपए जलगांव 6550/7200 रुपए इंदौर 6200/6450 रुपए जयपुर 6250 रुपए व कानपुर 6250/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
