चना की कीमतों में गिरावट के बाद अगले सप्ताह सुधार की उम्मीद, कमजोर बिजाई से तेजी की संभावना
नई दिल्ली। ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली के चलते बिकवाली बढ़ने और लिवाली कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। त्योहारी अवकाश के कारण अधिकांश मंडियां बंद रहने से कारोबार सीमित रहा। अगले सप्ताह से मंडियों में कारोबार सामान्य होने की उम्मीद है। इस दौरान दाल मिलर्स की मांग में सुधार आने पर चना की कीमतों में फिर से मजबूती देखने को मिल सकती है। उत्पादक मंडियों में चना की आवक लगभग नगण्य बनी हुई है। दूसरी ओर, कमजोर बारिश के कारण खेतों में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे चालू रबी सीजन में चना की बिजाई की रफ्तार धीमी चल रही है। कृषि विभाग के अनुसार, देश में 13 नवंबर तक चना की बिजाई 31.13 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 8.57 लाख हेक्टेयर कम है। बिजाई के आंकड़ों में आई इस बड़ी गिरावट को देखते हुए आगामी दिनों में चना उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इसके चलते स्टॉकिस्टों की बिकवाली और कमजोर पड़ने की संभावना है। सीमित आवक, कमजोर बिकवाली और आगामी दिनों में मिलर्स की मांग में सुधार को देखते हुए चना की कीमतों में फिर से तेजी का रुख बन सकता है। दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 7700/7725 रुपए व राजस्थान लाइन 7750/7775 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित चना के बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। लिवाली कमजोर बनी रहने से आयातित चना के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में मुंबई बंदरगाह पर तंजानिया चना 7५00 रुपये प्रति क्विंटल, नवाशेवा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया चना 7800 रुपये तथा मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित चना 7700 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6100/7200 रुपए जयपुर 7775 रुपए बीकानेर 7200/7400 रुपए किशनगढ़ 7200/7300 रुपए व कोटा 6300/67150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 7000/8000 रुपए लातूर 7500/7800 रुपए अकोला 7850/7875 रुपए नागपुर 7850/7900 रुपए व अहमदनगर 7400/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7000/7400 रुपए गंजबासोदा 7000/7400 रुपए सागर 7000/7400 रुपए कटनी 7525/7600 रुपए व इंदौर 7600/7750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 7750/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8975/9325 रुपए भाटापरा 9400/9500 रुपए कटनी 9350 रुपए,गुलबर्गा 9200/9300 रुपए जलगांव 9400/10000 रुपए जयपुर 8850 रुपए व कानपुर 8700/8750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।