Home News

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

14-Nov-2026 08:32 PM

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
कमजोर मांग से मूंग की कीमतों में स्थिरता, दाल मिलों की खरीद जरूरत के अनुसार

मांग सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में स्थिरता का माहौल रहा। त्योहारी अवकाश के कारण अधिकांश मंडियां बंद रहने से कारोबार सीमित रहा। मूंग दाल में उठाव कमजोर बना हुआ है, जिसके चलते दाल मिलें केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रही हैं। मिलर्स की सीमित लिवाली और बाजार में मांग का अभाव रहने से मूंग की कीमतों में ज्यादा घट-बढ़ देखने को नहीं मिली। फिलहाल बाजार में कारोबारियों की नजर दाल में उपभोक्ता मांग और दाल मिलों की खरीदारी पर बनी हुई है। मांग में सुधार आने तक मूंग की कीमतों में बड़ी तेजी की संभावना सीमित रह सकती है और बाजार में स्थिरता का रुख बना रहने की उम्मीद है। दाल मिलर्स की मांग में सुस्त बनी रहने से दिल्ली मूंग में इस सप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव 7800/8700 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। 
राजस्थान 
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में कोई तेजी मंदी देखी गयी और भाव जोधपुर 7000/8500 रुपए जयपुर 7100/8100 रुपए मेड़ता 7500/8500 रुपए नागौर 8000/8700 रुपए व किशनगढ़ 7300/8100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं  देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 6000/8000 रुपए इंदौर 8000/8500 रुपए जबलपुर 5000/8000 रुपए व करेली 6600/7850 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही ।  
महाराष्ट्र  
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव  लातुर 8000/10000 रुपए अकोला 7300/9500 रुपए ,बार्शी 8500/9000 रुपए,अहमदनगर 8000/10000 रुपए जलगांव 7000/8200 रुपए व खामगाव 7000/90000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
मांग सुस्त बनी रहने से ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6800/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। जबकि राजकोट मूंग के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 7000/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10800/13700 रुपए जोधपुर 10400/10700 रुपए जयपुर 9900 रुपए भाटापारा 10500/11100 रुपए जलगांव 11000 रुपए व इंदौर 10600/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।