साप्ताहिक समीक्षा-चना

12-Oct-2024 02:49 PM

ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना की कीमतों में गिरावट जारी     
    
नई दिल्ली। मांग नीरस बनी रहने से चना में  दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी हुई है जिस कारण चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। हालांकि सप्ताहंत में कुछ पूछ परख बढ़ी जिससे कीमतों में सुधार देखा गया। चना दाल व बेसन में बिक्री अनुकूल न होने से इस साप्ताह चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दाल मिलर्स की मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 125 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7500/7525  रुपए व राजस्थान लाइन 7550/7625 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
देसी चना की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 7100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6500/7100 रुपए जयपुर 7650/7700 रुपए बीकानेर 7200/7250 रुपए किशनगढ़ 6900/7100 रुपए व कोटा 6000/6950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7500 रुपए अकोला 7450/7500 रुपए नागपुर 7250/7500 रुपए उदगीर 6000/7100 रुपए व अहमदनगर 7300/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7100/7300 रुपए कटनी 7450/7500 रुपए व इंदौर 7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
कर्नाटक 
मांग कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावटदेखी गयी और भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 7600/7750 रुपए बीदर 6500/7373 रुपए गदग 6296/8244 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी  इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 7475/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
मांग कमजोर बनी रहने से चालू  साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8825/8925 रुपए भाटापरा 9000 रुपए कटनी 9100 रुपए,गुलबर्गा 9200/9300 रुपए जलगांव 9100 रुपए इंदौर 9000/9200 रुपए जयपुर 8700/8750 रुपए व कानपुर 8600//8650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।