साप्ताहिक समीक्षा-चना
17-May-2025 08:24 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना में मंदा
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। बाजार में मांग नीरस बनी हुई है, जिससे चना दाल और बेसन में कोई खास उठाव नहीं दिखाई दे रहा है। मिलर्स केवल अपनी आवश्यकता अनुसार ही सीमित मात्रा में चना की खरीदारी कर रहे हैं। मांग में कमी के चलते बाजार में चने की बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल पा रहा है। थोक व्यापारियों और प्रसंस्करण इकाइयों की सुस्त खरीदारी से बाजार दबाव में है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक उपभोक्ता स्तर पर मांग में सुधार नहीं होता, तब तक चना बाजार में मजबूती की संभावना सीमित रहेगी। दाल मिलर्स लिवाली ठंडी बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5750/5775 रुपए व राजस्थान लाइन 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5675 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5850 रुपए व मुंद्रा 5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5250 रुपए जयपुर 5775 रुपए बीकानेर 5400/5600 रुपए किशनगढ़ 5300/5375 रुपए व कोटा 4500/5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/6100 रुपए लातूर 5750/6000 रुपए अकोला 5950/6025 रुपए नागपुर 5975/6000 रुपए व अहमदनगर 5550/5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5650 रुपए गंजबासोदा 5400/5600 रुपए सागर 5600/5800 रुपए कटनी 6000/6050 रुपए व इंदौर 5850/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6050/6175 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना भी इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6025 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/300 रुपए क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6825/7150 रुपए भाटापरा 7100 रुपए कटनी 7300 रुपए,गुलबर्गा 7100/7600 रुपए जलगांव 7100/7600 रुपए इंदौर 6850/7000 रुपए जयपुर 6700 रुपए व कानपुर 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
