साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

16-Nov-2024 08:08 PM

सुस्त मांग के चलते मूंग की कीमतों में नरमी       
       
नई दिल्ली। बिकवाली का दबाव बना रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में मूंग उपलब्धता बनी रहने व मूंग दाल में उठाव कमजोर रहने से मूंग में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। 
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग शांत  बनी रहने से इस साप्ताह  दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावटदेखी गयी और भाव सप्ताहंत में 7000/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
राजस्थान 
उपलब्धता बनी रहने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6000/7300 रुपए जयपुर 7000/7500 रुपए सुमेरपुर 5500/7500 रुपए नागौर 7200/7900 रुपए मेड़ता 6000/7900 रुपए व किशनगढ़ 5500/7200 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।   
मध्य प्रदेश 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/8150 रुपए इंदौर 7500/8100 रुपए करेली 6100/7200 रुपए व जबलपुर 6500/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
कर्नाटक
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से कर्नाटक मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4500/8200 रुपए बीदर 6855/8462 रुपए हुबली 5545/7321 रुपए यादगीर 7411/8199 रुपए व गदग 6722/8180 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र  
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8400 रुपए लातुर 6000/8000 रुपए अकोला 6500/9100 रुपए ,बार्शी 7000/8000 रुपए, अहमदनगर 6500/8000 रुपए व दूधनी 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से ललितपुर मूंग की कीमतों में गत  साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 5800/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9850/11850 रुपए जोधपुर 9350/9550 रुपए जयपुर 9600 रुपए भाटापारा 10400 रुपए जलगांव 10200 रुपए व इंदौर 9400/10500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।