साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
18-Nov-2024 07:27 PM
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मसूर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से मसूर में दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी हुई है जिस कारण गत साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों पर दबाव देखा गया। पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5900/5950 रुपए हजीरा 5950/6000 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150/6175 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6175/6225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी गत साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में वेसल 6400 रुपए व कंटेनर 6425/6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी गिरावट के असर व दाल मिलर्स लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6525 रुपए ,बूंदी 6950 रुपए उत्तरप्रदेश 7000 रुपए व देसी बड़ी 6650/75 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/6000 रुपए सागर 5600/6050 रुपए दमोह 5700/6350 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6625 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7100 रुपए मोटी 6700 रुपए कानपुर 6550 रुपए व ललितपुर मोटी 5750/5900 रुपए छोटी 6100/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6700 रुपए खुशरूपुर 6650 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर में भी गत साप्ताह के दौरान कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जलगांव 7500 रुपए इंदौर 7550 रुपए बाढ़ 7700/8000 रुपए व खुशरुपुर 7700/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
