साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

02-Aug-2025 08:48 PM

मांग मजबूत बनी रहने से छोटी मसूर की कीमतों में तेजी जारी   
                           
मुम्बई।  मसूर बाजार में इस सप्ताह भी तेजी का रुख जारी रहा है। विशेष रूप से छोटी मसूर की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में बाजार में छोटी मसूर का स्टॉक पहले से ही कमजोर बना हुआ है। ऐसे में जैसे ही दाल मिलर्स और स्टॉकिस्टों ने आगामी मांग को ध्यान में रखते हुए खरीदारी शुरू की, कीमतों में अचानक उछाल दर्ज किया गया। हाल के हफ्तों में घरेलू उपभोग, त्योहारों के मौसम की तैयारी और थोक खरीदारों की ओर से आई लिवाली के चलते मसूर की मांग में मजबूती देखी गई है। यह मांग आपूर्ति से कहीं अधिक है, जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। कनाडा में नई मसूर फसल की कटाई निकट है, जिससे पुराने स्टॉक की मांग कमजोर पड़ी। लाल मसूर की कीमतें 28–29 सेंट/पौंड पर स्थिर रहीं, जबकि हरी मसूर में नरमी रही। छोटी हरी मसूर पर दबाव बढ़ रहा है क्योंकि बिजाई और उपज में वृद्धि हुई है, लेकिन मांग कमजोर बनी हुई है। भारी बारिश की आशंका से मसूर की क्वालिटी को लेकर चिंता बढ़ी है। भारत में मसूर आयात पर 10% सीमा शुल्क लागू है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी। और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 6150 रुपए हजीरा 6275 रुपए व कंटेनर कनाडा 6350 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में भाव ऑस्ट्रेलिया 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
दिल्ली 
मांग बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दिल्ली छोटी मसूर में 550/650 रुपए व देसी बड़ी में 75 रुपए प्रति क्विंटल तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8050/8100 रुपए ,बूंदी 8600/8700 रुपए उत्तरप्रदेश 8800/8900 रुपए व देसी बड़ी 7050/7075 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
लिवाली बनी रहने से इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की  बढ़त देखी गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6400/6550 रुपए बीना 6200/6800 रुपए सागर 6700/6800 रुपए दमोह 6700/6800 रुपए इंदौर 6100 रुपए करेली 4400/6601 रुपए व कटनी 6950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली कमजोर पड़ने  व मांग मजबूत बनी रहने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 300 रुपए व मोटी मसूर में 100 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 9000 रुपए मोटी 7050 रुपए ललितपुर मोटी 6800/6900 रुपए छोटी 9000/9200 रुपए व उरई 5800/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी । 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बेहतर होने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 500 रुपए प्रति क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 8000 रुपए खुशरूपुर 7900 रुपए व मोकामा 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ सप्ताहंत में भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।  
मसूर दाल 
मसूर की तेजी के समर्थन व लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ सप्ताहांत में भाव इंदौर 7700/7800 रुपए बाढ़ 8700/9000 रुपए, खुशरुपुर 8600/8900 रुपए, मोकामा 8700/9000 रुपए चंदौसी 9200/9700 रुपए व हैदराबाद 8050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।