साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

11-Oct-2025 08:19 PM

मांग में सुस्ती के चलते मसूर की कीमतों में गिरावट                                 

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। बाजार सूत्रों के अनुसार, उपभोक्ता मांग में सुस्ती के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आगामी माह के लिए मसूर के सौदे कमजोर भावों पर होने से घरेलू बाजार में बिकवाली बढ़ गई है। निचले दामों की आशंका को देखते हुए आयातकों ने पहले से खरीदी गई मसूर की तेजी से बिक्री शुरू कर दी है, जिससे कीमतों पर दबाव और बढ़ गया है। कनाडा में अगस्त 2025 से नया दलहन मार्केटिंग सीजन आरंभ हो गया है, जो जुलाई 2026 तक चलेगा। इस सीजन की शुरुआत में ही मसूर के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त 2025 में कनाडा से मसूर का निर्यात घटकर 34,508 टन पर आ गया, जबकि जुलाई में यह 63,670 टन था। अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 36,461 टन रहा था। अगस्त 2025 में भारत 7,124 टन के साथ कनाडाई मसूर का सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि अमेरिका ने 4,378 टन और कोलंबिया ने 2,639 टन मसूर का आयात किया। 2024-25 के पूरे मार्केटिंग सीजन (अगस्त-जुलाई) के दौरान कनाडा से कुल 18,35,212 टन मसूर का निर्यात हुआ, जो पिछले सीजन 2023-24 के 16,83,525 टन के मुकाबले कहीं अधिक है। हालांकि इस वर्ष कनाडा में मसूर और मटर का उत्पादन बढ़ने की संभावना है, लेकिन वैश्विक बाजार में उसे रूस और ऑस्ट्रेलिया से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जहां इन दोनों देशों से कम दामों पर दलहन की आपूर्ति हो रही है। इससे कनाडा के निर्यात बाजार पर दबाव बना हुआ है।
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5850 रुपए हजीरा 5900/5925 रुपए व कंटेनर कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6100 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। 
दिल्ली 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 50 रुपए व छोटी मसूर 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8150/8200 रुपए ,बूंदी 8500/8550 रुपए उत्तरप्रदेश 8600/8650 रुपए व देसी बड़ी 6650/6675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
सुस्त मांग के चलते इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6200 रुपए बीना 6000/6500 रुपए गंजबासोदा 6000/6500 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6200/6625 रुपए इंदौर 6050/6100 रुपए करेली 5480/6345 रुपए व कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल  रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 8800 रुपए मोटी 6650 रुपए ललितपुर मोटी 5800/6000 रुपए छोटी 7800/8000 रुपए व उरई 5500/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । 
अन्य 
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी औ और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7300 रुपए खुशरूपुर 7200 रुपए व मोकामा 7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में भाव 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।  
मसूर दाल 
मांग सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7300 रुपए बाढ़ 8200/8500 रुपए, खुशरुपुर 8100/8400 रुपए, मोकामा 8200/8500 रुपए चंदौसी 8500/9500 रुपए व हैदराबाद 7800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह  गयी।