साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

22-Nov-2025 08:30 PM

मसूर बाजार में गिरावट, कमजोर लिवाली से कीमतों पर दबाव 
                        
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर के बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। ऊँचे भावों पर बढ़ी बिकवाली और लिवाली के कमजोर पड़ने से मसूर के भाव दबाव में रहे। मसूर दाल में उठाव सुस्त रहने के कारण दाल मिलर्स की खरीद भी सीमित रही, जिससे कीमतों को समर्थन नहीं मिल सका। उधर, उत्पादन मोर्चे से सकारात्मक संकेत मिले हैं। इस वर्ष मसूर की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। 14 नवंबर तक देशभर में मसूर की बुवाई 6.83 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई, जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.75 लाख हेक्टेयर अधिक है। बढ़ी हुई बुवाई से भविष्य में आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है, जिसका वर्तमान कीमतों पर भी प्रभाव दिख रहा है।
कमजोर वैश्विक मांग और ऑस्ट्रेलिया सहित रूस-कजाकिस्तान की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से कनाडा में मसूर के भाव स्थिर या मामूली उतार-चढ़ाव में हैं। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और काला सागर क्षेत्र में इस बार उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आपूर्ति दबाव बना हुआ है। तुर्की—जो भारत के बाद कनाडा का दूसरा बड़ा खरीदार है—इस बार कजाकिस्तान से आयात को प्राथमिकता दे रहा है, जिससे कनाडा की बिक्री प्रभावित हो सकती है। कनाडा-ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त मसूर उत्पादन 35 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान है, जो वैश्विक मांग से ज्यादा है। ऐसे में दामों में तेज बढ़त की संभावना कम है। भारत में आयात सीमित है और घरेलू बुवाई तेज चल रही है, जबकि 10% आयात शुल्क का भी खास प्रभाव नहीं दिख रहा। 
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5800/5825 रुपए हजीरा 5875/5900 रुपए व कंटेनर कनाडा 6050/6100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।  
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट केअसर  मांग कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 50 रुपए व छोटी मसूर 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज किया गया  और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8250/8300 रुपए ,बूंदी 8650/8700 रुपए उत्तरप्रदेश 8850/8900 रुपए व देसी बड़ी 6875 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। 
मध्य प्रदेश 
लिवाली कमजोर  होने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6250 रुपए बीना 6200/6600 रुपए गंजबासोदा 6000/6700 रुपए सागर 5800/6200 रुपए दमोह 6100/6500 रुपए इंदौर 6050 रुपए करेली 4451/6571 रुपए व कटनी 6700/6725 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में बरेली छोटी 9500 रुपए मोटी 7000 रुपए ललितपुर मोटी 5900/6300 रुपए छोटी 8000/8300 रुपए व उरई 5600/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7700 रुपए खुशरूपुर 7600 रुपए व मोकामा 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ सप्ताहंत में भाव 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।  
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7500 रुपए बाढ़ 8600/8800 रुपए, खुशरुपुर 8500/8700 रुपए, मोकामा 8600/8800 रुपए चंदौसी 9500/10500 रुपए व हैदराबाद 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।