साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
27-Dec-2025 08:23 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट जारी
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार बना रहा, जबकि मांग में सुस्ती देखी गई। कमजोर मांग के चलते मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख सामने आया और पूरे सप्ताह बाजार दबाव में बना रहा। मसूर दाल में उठाव कमजोर रहने से दाल मिलर्स की खरीद सीमित रही, जिसके कारण बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। उपभोक्ता स्तर पर मांग सामान्य से कम बनी हुई है, वहीं स्टॉकिस्ट भी फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। इसके अलावा, पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने से आयातकों की ओर से बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है। बढ़ती आवक के कारण घरेलू बाजार में सप्लाई सहज बनी हुई है, जिससे मसूर की कीमतों में और कमजोरी देखने को मिल रही है।
मसूर की बिजाई सामान्य गति से चल रही है, लेकिन सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और खरीद गारंटी के बावजूद बिजाई क्षेत्र में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। सस्ती आयातित मसूर की निरंतर उपलब्धता के कारण किसानों का रुझान सीमित बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चालू रबी सीजन में 19 दिसंबर 2025 तक मसूर का उत्पादन क्षेत्र 15.76 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 8 हजार हेक्टेयर कम है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में बिजाई लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों का रुझान अन्य रबी फसलों की ओर अधिक देखा जा रहा है। कम आयात शुल्क और वैश्विक स्तर पर नरम भाव भी मसूर क्षेत्रफल को प्रभावित कर रहे हैं।
पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने से आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ा जिससे चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5500 रुपए हजीरा 5600 रुपए व कंटेनर कनाडा 5800 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 5900 रुपए व कनाडा 5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
दिल्ली
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 100 रुपए व छोटी मसूर 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 7175 रुपए ,बूंदी 8400 रुपए उत्तरप्रदेश 8500 रुपए व देसी बड़ी 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6150 रुपए बीना 5800/6200 रुपए गंजबासोदा 5600/6000 रुपए सागर 5600/6000 रुपए दमोह 5800/6250 रुपए इंदौर 5850 रुपए करेली 5000/6111 रुपए व कटनी 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 100 रुपए व बड़ी मसूर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 9500 रुपए मोटी 6600 रुपए ललितपुर मोटी 5700/5900 रुपए छोटी 7000/7500 रुपए व उरई 5200/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली शांत बनी रहने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6700 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल र रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7050/7200 रुपए बाढ़ 7700/8000 रुपए, खुशरुपुर 7600/7900 रुपए, मोकामा 7700/8000 रुपए चंदौसी 9500/10500 रुपए व हैदराबाद 7550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
