साप्ताहिक समीक्षा-मटर

01-Oct-2024 12:04 PM

उपलब्धता बढ़ने से मटर में लिवाल शांत                                            

कानपुर। आयात की समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद से इस साप्ताह मटर में लिवाली व बिकवाली शांत रही। जिस कारण कीमतों में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं देखा गया।  भारत द्वार मटर आयात समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद कनाडा में मटर की कीमतों में देखी गयी वृद्धि। मौजूदा बिडिंग 9.75-10.25$/बुशेल एफोबी फ़ार्म चल रही है। कनाडा में मटर की कटाई लगभग पूरी, उत्पादन गत वर्ष से 21% अधिक। कनाडा की निगाहें रशिया द्वारा चीन व भारत को मटर के निर्यात पर टिकी। रशिया में मौसम खराब होने से उत्पादकता पर हो रहा है असर। मांग सुस्त बनी रहने से आयातित मटर की कीमतों में इस  साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में  मुंबई कनाडा 3800/3850 रुपए रूस 3600/3650 रुपए व मुद्रा कनाडा 3650/3700 रुपए व रूस 3550/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार देसी मटर में भी लिवाली एकदम शांत रही। लिवाली सुस्त बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस  साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 4050 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे।ग्राहकी कमजोर पड़ने से ललितपुर मटर की कीमतों में इस  साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव 3500/3625 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली शांत पड़ने से महोबा मटर गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3650/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी की गयी और भाव सप्ताहंत में 35500/3650 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से दमोह मटर 175 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 3600/3725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

मटर दाल  

मटर की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4450/4500 रुपए व इंदौर 4500/4600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।