साप्ताहिक समीक्षा-मटर
18-Nov-2024 07:30 PM
लिवाली बढ़ने से मटर की कीमतों में सुधार
कानपुर। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से गत साप्ताह मटर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। स्टाकिस्टों व आयातकों की बिकवाली धीमी पड़ने से मटर में मिलर्स की पूछ परख बढ़ी जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। छिट पुट लिवाली बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3650 रुपए रूस 3450 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3325/50 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी और भाव सप्ताहांत में 3750/3775रुपए प्रति क्विंटल हो गयी । इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी गत साप्ताह के दौरान 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 3200/3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बढ़ने से महोबा मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3300/3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 3150/3250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी के सपोर्ट व मांग में सुधार होने से दमोह मटर 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मटर दाल
मटर की तेजी के सपोर्ट व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4100/4150 रुपए व इंदौर 4250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
