साप्ताहिक समीक्षा-मटर
11-Oct-2025 08:14 PM
लिवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में गिरावट
कानपुर।चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में नरमी देखने को मिली। बढ़े हुए भावों पर ग्राहकी का समर्थन नहीं मिलने और बिकवाली के दबाव में आने के कारण मटर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मांग कमजोर बनी हुई है जबकि स्टॉकिस्ट्स व आपूर्तिकर्ताओं द्वारा बढ़ी हुई कीमतों पर मुनाफावसूली की जा रही है, जिससे बाजार में अतिरिक्त आपूर्ति का दबाव बना है। कनाडा में अगस्त 2025 से नया दलहन मार्केटिंग सीजन शुरू हो गया है, जो जुलाई 2026 तक चलेगा। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में मटर का निर्यात तेज़ी से बढ़कर 90,741 टन पर पहुंच गया, जबकि जुलाई में यह 35,439 टन और अगस्त 2024 में केवल 16,632 टन था। इस दौरान भारत ने सर्वाधिक 45,489 टन पीली मटर का आयात किया, जिससे वह कनाडाई मटर का सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा। 2023-24 के पूरे सीजन में कनाडा ने 24,05,939 टन मटर का निर्यात किया था, जो 2024-25 में घटकर 21,83,525 टन रह गया। अब नए सीजन की शुरुआत के साथ ही मटर निर्यात में मजबूती देखी जा रही है।
लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3475 रुपए रूस 3225 रुपए व मुद्रा कनाडा 3250/3275 रुपए व रूस 3150/3175 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटलघटकर भाव सप्ताहांत में कनाडा 3700/3750 रुपए व रूस 3350/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दोरान कानपुर मटर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3450/3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 3000/3200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लिवाली कमजोर पड़ने से राठ मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3100/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार महोबा मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3200/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 3000/3100 रुपए व दमोह 3180/3225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3600/3650 रुपए व इंदौर 3900/3950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
