साप्ताहिक समीक्षा-मटर
27-Dec-2025 08:29 PM
मटर बाजार में सुधार, मजबूत लिवाली से कीमतों को समर्थन
कानपुर। चालू सप्ताह में मटर बाजार में सकारात्मक रुख देखा गया। गिरते भावों के बावजूद बिकवाली कमजोर पड़ी और लिवाली मजबूत रहने के कारण मटर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। विश्लेषकों के अनुसार, पोर्ट पर आयातित मटर की उपलब्धता में कमी के कारण आयातकों की बिकवाली सीमित रही, जिससे घरेलू बाजार में सप्लाई दबाव कम हुआ और बाजार को मजबूती मिली। देश में इस वर्ष मटर की बिजाई अपेक्षाकृत कमजोर रही है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में सीमित रकबे पर मटर की खेती होने से उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम नजर आ रही है। इस स्थिति को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने भी बिकवाली में सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाजार में अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर बिजाई और सीमित आपूर्ति के कारण कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। चालू सप्ताह में लिवाली की गतिविधियों के मजबूत बने रहने से आगे भी मटर की कीमतों में सहारा मिलने की संभावना बनी हुई है। यदि मांग में हल्की बढ़ोतरी होती है और आपूर्ति सीमित रहती है, तो बाजार में कीमतों में और सुधार देखने को मिल सकता है।चालू रबी सीजन में मटर की बिजाई क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई है। कृषि मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मटर का कुल क्षेत्रफल पिछले वर्ष के 8.27 लाख हेक्टेयर से घटकर 7.92 लाख हेक्टेयर रह गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में किसानों का रुझान अन्य रबी फसलों की ओर बढ़ने और मटर की कम प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों के कारण इस गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है।
चालू वर्ष में कनाडाई पीली मटर के निर्यात में चीन और भारत की नीतियों के कारण भारी गिरावट दर्ज की गई है। चीन ने मार्च 2025 में कनाडाई मटर पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया, जिससे निर्यात प्रति वर्ष औसतन 15 लाख टन से घटकर महज 70,400 टन रह गया। भारत ने नवम्बर 2025 से पीली मटर पर 30 प्रतिशत सीमा शुल्क लागू किया, जबकि शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा कई बार बढ़ाई गई। इसके परिणामस्वरूप, कनाडा में मटर की कीमतें 5.94 से 11.40 डॉलर प्रति बुशेल के बीच उतार-चढ़ाव करती रहीं। वहीं, उत्पादन में बढ़ोतरी के बावजूद वैश्विक मांग और प्रतिस्पर्धा के दबाव से कीमतों में नरमी बनी हुई है।
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3825 रुपए रूस 3700 रुपए व मुद्रा कनाडा 3725/3750 रुपए व रूस 3675/3700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 3975/4000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 3500/3750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।मांग मजबूत बनी रहने महोबा मटर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 3800/4000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने उरई मटर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 3400/3600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर मे भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 3500/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। चौतरफा तेजी समर्थन व मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में बीना 3400/3650 रुपए व दमोह 3475/3575 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मटर दाल
मटर की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 4300/4350 रुपए व इंदौर 4400/4500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
