साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

02-Aug-2025 09:14 PM

लिवाली कमजोर पड़ने से तुवर की कीमतों में नरमी     
                                                                        
मुम्बई। बढे भावो पर बिकवाली दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। तुवर दाल में उठाव कमजोर पड़ने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित रही जिससे कीमतों पर दबाव देखा गया। तुवर की बिजाई गति गत वर्ष से धीमी। कृषि विभाग के अनुसार 25 जुलाई 2025 तक देशभर में कुल 34.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर (तुअर) की बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 37.99 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 3.09 लाख हेक्टेयर कम है। कर्नाटक में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जहां बुवाई 13.01 लाख हेक्टेयर रही, जो 2024 के 15.42 लाख हेक्टेयर से 2.41 लाख हेक्टेयर कम है। महाराष्ट्र में हल्की गिरावट के साथ बुवाई 11.76 लाख हेक्टेयर रही (2024 में 11.95 लाख हेक्टेयर), गुजरात में बुवाई घटकर 1.55 लाख हेक्टेयर रह गई, जो पिछले साल से 0.41 लाख हेक्टेयर कम है। व आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे छोटे उत्पादक राज्यों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। म्यांमार से तुवर का निर्यात नियमित रूप से जारी है और जुलाई 2025 में वहां से कुल 50,776 टन तुवर का निर्यात किया गया, जो जून माह के निर्यात से 20,605 टन अधिक है।  अफ्रीकी देशों में तुवर की नई फसल की कटाई-तैयारी अगस्त से शुरू होने की संभावना है। आगामी महीनों में अफ्रीका से तुवर की आपूर्ति में वृद्धि की संभावना। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व  मांग बढ़ने से चेन्नई में तुवर लेमन की कीमत इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। जबकि मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5800/5850 रुपए गजरी 5600/5650 रुपए मटवारा 5600 रुपए मलावी 5500 रुपए व सूडान 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।   
बर्मा    
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में 720 डॉलर प्रति टन रह गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6750/6775 रुपए व देसी 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
लिवाली व बिकवाली सुस्त पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 5800/6750 रुपए अकोला 6950 रुपए लातूर 6600/6650 रुपए नागपुर 6950 रुपए व हिंगणघाट 6200/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह  के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज किया की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/6700 रुपए रायचूर 5991/6480 रुपए बीदर 6414/6921 रुपए यादगीर 5403/6641 रुपए व तालिकोट 6069/6425 रुपए प्रति क्विंटल  रह गयी।    
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6700/6850 रुपए जबलपुर 5000/6400 रुपए पिपरिया 5500/6575 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
 लिवाली कमजोर पड़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घटत  के साथ भाव सप्ताहंत में 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत  में 6900/7100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।  
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9800/10325 रुपए, कटनी फटका 9000/9450 रुपए, अकोला 9100/10400 रुपए,लातूर फटका 10100/10300 रुपए, गुलबर्गा फटका 9300/10000 रुपए व कानपुर फटका 10400/10500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।