साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

11-Oct-2025 08:25 PM

मजबूत मांग के समर्थन से तुवर की कीमतों में बढ़त 
                                                                           
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। बाजार में बिकवाली कमजोर पड़ने और मजबूत मांग के चलते तुवर के भावों को बल मिला है। तुवर उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में हुई बेमौसम बरसात से फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे आगामी सीजन में उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है। इस संभावित कमी को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने तुवर की बिकवाली की गति धीमी कर दी है। जिससे बाजार में उपलब्धता सीमित हो गई है और कीमतों को ऊपर जाने का समर्थन मिल रहा है। इस संभावित कमी को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने तुवर की बिकवाली की गति धीमी कर दी है, जिससे बाजार में उपलब्धता सीमित हो गई है और कीमतों को ऊपर जाने का समर्थन मिल रहा है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि उत्पादन पर असर गहरा रहा और मांग बनी रही, तो आने वाले सप्ताहों में भी तुवर के दामों में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। 
मांग में सुधार होने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधारदेखा गया और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5450/5500 रुपए गजरी 5150/5200 रुपए मटवारा 5000/5050 रुपए मलावी 4900/4950 रुपए व सूडान 6350/6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
आयातित     
निर्यायको की बिकवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 22 डॉलर प्रति टन की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 695 डॉलर प्रति टन हो गयी। इसी प्रकार अफ्रीकन तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 15/20 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 575 डॉलर मटवारा 530 डॉलर अरुषा 580 डॉलर व गजरी 560 डॉलर प्रति टन हो गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6700 रुपए व देसी 6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6000/7000 रुपए अकोला 6850/7050 रुपए लातूर 6800/6970 रुपए नागपुर 6950/7000 रुपए व हिंगणघाट 6100/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7171 रुपए रायचूर 5306/6618 रुपए बीदर 5669/6733 रुपए यादगीर 5789/6899 रुपए व तालिकोट 5625/6619 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6900/7200 रुपए जबलपुर 5000/6400 रुपए पिपरिया 5000/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 6100 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत  में 6950/7150 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की तेजी के समर्थन व त्यौहारी मांग निकलने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी  गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9675/10125 रुपए, कटनी फटका 9150/9550 रुपए, अकोला 9400/10500 रुपए,लातूर फटका 10200/10400 रुपए, गुलबर्गा फटका 9600/10300 रुपए व कानपुर फटका 9400/9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।