साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

22-Nov-2025 08:38 PM

तुवर बाजार में गिरावट जारी, कमजोर मांग और सुस्त लिवाली से दबाव

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में गिरावट का रुख जारी रहा। व्यापारियों और बाजार विश्लेषकों के अनुसार, ग्राहकी का अभाव और उपभोक्ता मांग कमजोर होने के कारण तुवर के भाव पर लगातार दबाव बना हुआ है। तुवर दाल में उठाव सीमित रहने से दाल मिलर्स की लिवाली भी शांत रही, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। वर की आपूर्ति पर्याप्त है, जबकि मांग सीमित बनी हुई है। इस स्थिति में, निकट भविष्य में बड़े मूल्य सुधार की संभावना कम दिखाई देती है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवालीसुस्त बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5400/5450 रुपए गजरी 5250/5300 रुपए मटवारा 5200/5250 रुपए मलावी 4850/4900 रुपए व सूडान 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
आयातित     
निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 740 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग ठंडी पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 25 रुपए व देसी तुवर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6950 रुपए व देसी 7200/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली का दबाव बना रहने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6200/7000 रुपए अकोला 7050 रुपए लातूर 6700/6800 रुपए नागपुर 7050/7100 रुपए हिंगणघाट 6000/7100 रुपए व अहमदनगर 6700/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7000 रुपए रायचूर 5769/6723 रुपए बीदर 4249/6729 रुपए व तालिकोट 6101/6501 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से  मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7100/7400 रुपए जबलपुर 5000/6200 रुपए पिपरिया 5000/6275 रुपए व करेली 5510/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
 कानपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 7100/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की  मंदी दर्ज की  गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10150/10700 रुपए, कटनी फटका 9500/9700 रुपए, अकोला 9800/10700 रुपए,लातूर फटका 10400/10600 रुपए, गुलबर्गा फटका 9700/10400 रुपए व कानपुर फटका 9600/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।