साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
27-Dec-2025 08:16 PM
तुवर बाजार में तेजी, मजबूत लिवाली से कीमतों को समर्थन
मुम्बई। दाल मिलर्स और स्टॉकिस्टों की ओर से मजबूत लिवाली बने रहने के कारण चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख दर्ज किया गया। बाजार विश्लेषण के अनुसार प्रसंस्करण इकाइयों की नियमित जरूरतों और सीमित उपलब्धता के चलते खरीद रुचि लगातार बनी हुई है, जिससे भावों को मजबूती मिली है। उत्पादक मंडियों में नई तुवर की आवक का कोई विशेष दबाव न बनने से आपूर्ति पक्ष कमजोर बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप तुवर में मांग अपेक्षाकृत मजबूत बनी हुई है, जो बढ़ती कीमतों को निरंतर समर्थन प्रदान कर रही है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार जब तक नई फसल की आवक में स्पष्ट वृद्धि नहीं होती, तब तक तुवर बाजार में मजबूती का रुख बने रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, वर्तमान समय में तुवर बाजार मांग–आपूर्ति के संतुलन के चलते मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में मजबूत बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5500/5550 रुपए गजरी 5400/5450 रुपए मटवारा 5300/5350 रुपए मलावी 4950/5000 रुपए व सूडान 6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 225 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
आयातित
निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 30 डॉलर प्रति टन का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में 770 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में भी 225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7300 रुपए व देसी 7500/7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक का दबाव न बनने व दाल मिलर्स की मांग मजबूत होने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 200/300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 6300/7400 रुपये,अकोला 7000/7400 रुपये, लातूर में 7100/7400 रुपये, नागपुर में 7200/7600 रुपये, हिंगणघाट में 6000/6840 रुपये तथा अहमदनगर में 7000/7200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7000/7629 रुपए रायचूर 6960/7426 रुपए बीदर 6579/7281 रुपए व तालिकोट 5009/7519 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7300/7350 रुपए जबलपुर 5500/6250 रुपए पिपरिया 5000/6400 रुपए व करेली 5500/6472 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 7300/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्तहांत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10100/10750 रुपए, कटनी फटका 9650/985 रुपए, अकोला 10100/10800 रुपए,लातूर फटका 10600/10800 रुपए, गुलबर्गा फटका 9800/10000 रुपए व कानपुर फटका 9700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
