Home News

साप्ताहिक समीक्षा- धान-चावल

06-Nov-2026 09:04 PM

साप्ताहिक समीक्षा- धान-चावल
भारी आवक के बावजूद धान में तेजी लेकिन चावल में नरमी
 
नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में बासमती धान की भारी आवक जारी है। इसी तरह मध्य प्रदेश राजस्थान एवं दक्षिणी राज्यों में भी धान की अच्छी आपूर्ति हो रही है। मिलर्स-प्रोसेसर्स, व्यापारियों-स्टॉकिस्टों एवं निर्यातकों की मजबूत मांग से धान के दाम में तेजी का माहौल बना हुआ है।
आवक  
दिल्ली की नरेला मंडी में 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान धान की दैनिक आवक 30 से 80 हजार बोरी के बीच हुई जबकि नजफगढ़ मंडी में भी रोजाना 10-12 हजार बोरी धान पहुंचा। छत्तीसग़ढ की भाटापाड़ा एवं राजिम मंडियों में 'ए' ग्रेड धान आ रहा है जिसकी दैनिक मात्रा 2 से 5 हजार बोरी के बीच देखी जा रही है। 
पंजाब 
पंजाब के अनुसार फाजिल्का एवं तरन तारन में भी किसान अच्छी मात्रा में धान उतार रहे हैं क्योंकि इसका भाव आकर्षक स्तर पर चल रहा है। 
यूपी / राजस्थान   
उत्तर प्रदेश की विभिन्न मंडियों- एटा, मैनपुरी, जहांगीराबाद, शाहजहांपुर, अलीगढ एवं खैर में बासमती धान की जोरदार आपूर्ति हो रही है और इसकी खरीद-बिक्री की स्थिति भी अच्छी है। राजस्थान के कोटा एवं बूंदी में धान की 1.00-1.25 लाख बोरी पर पहुंच गई है। 
चावल 
जहां तक चावल का सवाल है तो इसका कारोबार कुछ सुस्त देखा गया। घरेलू मांग तो संतोषजनक है लेकिन विदेशी आयातक बासमती चावल की खरीद में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। पश्चिम एशिया मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र के देश पहले भारत में भारी मात्रा में बासमती चावल की खरीद करके उसका ऊंचा स्टॉक बनाने का प्रयास कर रहे थे मगर समीक्षाधीन सप्ताह में उसकी गतिविधि कुछ कमजोर रही। आगे हालात में बदलाव हो सकते हैं।