Home News

साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

06-Nov-2026 08:37 PM

साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
कमजोर बिकवाली और बेहतर मांग से उड़द में तेजी

चेन्नई। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में उड़द की कीमतों में तेजी का रुख रहा। डॉलर में भाव तेज होने से आयातित उड़द की लागत बढ़ी है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिला। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों की सीमित बिकवाली ने भी तेजी को बल दिया। हालांकि, दीपावली की छुट्टियों के बाद उत्पादक मंडियों में देसी उड़द की आवक बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर, आयातित उड़द की शिपमेंट भी अधिक मात्रा में आने वाली है। व्यापारिक जानकारी के अनुसार, म्यांमार से तीन डायरेक्ट वेसल, ब्राजील से आठ वेसल तथा म्यांमार से एक बल्क वेसल आ रहा है, जिनके दीपावली के बाद भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है। इससे पोर्ट पर आयातित उड़द की उपलब्धता बढ़ेगी। खरीफ सीजन के कारण उड़द दाल की मांग नवंबर अंत तक बनी रह सकती है। फिलहाल बाजार को मांग का समर्थन है, लेकिन आगामी आवक को देखते हुए एकतरफा बड़ी तेजी मानकर व्यापार करने से बचना चाहिए। आयातकों की बिकवाली की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव एफएक्यू 9400 रुपए व एसक्यू 10000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बढ़ने  से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 45 डॉलर और एसक्यू में भी 45  डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 960 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 1020 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 125/250  रुपए प्रति क्विंटल की तेजीदर्ज की गयी। और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 9400 रुपए और एसक्यू 10000 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। 
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व सुस्त मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं  देखी गयी  और भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 6000/8850 रुपए,करेली 6000/8000 रुपए दमोह 5000/7600 रुपए अशोकनगर 4000/7000 रुपए गंजबासोदा 4500/7500 रुपए और इंदौर में 6500/9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
लिवाली  बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100\200  रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 9850 रुपए, लातूर में 8000/10300 रुपए, जलगांव 7800/9700 रुपए बार्शी 8500/9200 रुपए व अहमदनगर 7500/9500 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।
अन्य 
चौतरफा तेजी के असर व लिवाली बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल  दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9800 रुपए व विजयवाड़ा में 9900/10000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार  राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7700/8700 रुपए व कोटा 6500/8700 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। 
उड़द दाल
उड़द की तेजी के समर्थन व मांग  बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 11550/12400 रुपए, भाटापारा 11100/12300 रुपए, जलगांव में 12700 रुपए, मेरठ 9900/10900 रुपए और विजयवाड़ा  11400/12600 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।