साप्ताहिक समीक्षा- उड़द

12-Oct-2024 02:38 PM

लिवाली बढ़ने से उड़द की कीमतों में बढ़त         
                                         
चेन्नई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में बढ़त देखी गयी। निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने से आयातित उड़द में भी पूछ परख बढ़ी जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 100/125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8275 रुपए व एसक्यू 9125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
बर्मा 
निर्यात मांग बढ़ने से चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 25 डॉलर व एसक्यू में 30 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 1010 डॉलर व एसक्यू 11110 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी  केसपोर्ट व दाल मिलर्स लिवाली लिवाली बढ़ने से  चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 100 रुपए व एसक्यू में 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8625/50 रुपए व एसक्यू 9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश 
उपलब्धता बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7200/7300 रुपए जबलपुर 6000/8300 रुपए करेली 6500/6950 रुपए दमोह 5000/7600 रुपए व इंदौर 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अकोला 8650 रुपए लातूर 6000/8400 रुपए सोलापुर 6100/8200 रुपए दुधनी 5500/8600 रुपए अक्कलकोट 6000/8200 व अहमदनगर 5500/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य  
चौतरफा तेजी  के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में 50 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9100 रुपए व विजयवाड़ा 9050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उड़द दाल 
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10800/11500 रुपए भाटापारा 10700 रुपए जलगांव 11500 रुपए मेरठ 9800/10200 रुपए व इंदौर 10500/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।