साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
17-May-2025 09:07 PM

लिवाली कमजोर बनी रहने से उडद में गिरावट
चेन्नई। चालू सप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा है। उत्पादक मंडियों में ग्रीष्मकालीन उड़द की आवक में सुधार होने व लगातार बिकवाली के दबाव और मांग में कमजोरी के चलते उड़द की कीमतों को समर्थन नहीं मिल पा रहा है। उड़द गोटा और उड़द दाल की खरीदारी बेहद सीमित बनी हुई है। इसके चलते हाजिर बाजार में उड़द की कीमतें लगातार नरमी के साथ कारोबार कर रही हैं। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7050 रुपए एसक्यू 7675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7125 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 795 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 875 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7400 रुपए और एसक्यू 8025 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन नए उड़द की आवक शुरू हो चुकी है जिसे देख स्टाकिस्टों की बिकवाली का दबाव बढ़ा और इस साप्ताह कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/7200 रुपए,करेली 4500/6301 रुपए और इंदौर में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7350 रुपए, लातूर में 7000/7100 रुपए, जलगांव 7100/7450 रुपए बार्शी 6000/6700 रुपए व अहमदनगर 5000/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व सुस्त मांग के चलते कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 200 - 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7401 रुपए व विजयवाड़ा में 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोटा उड़द भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 4500/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9100/11500 रुपए, भाटापारा में 9400/9600 रुपए, जलगांव में 10000 रुपए, मेरठ में 8300/8700 रुपए और इंदौर में 9400/12200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।