साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

13-Oct-2025 07:50 PM

सुस्त मांग के चलते उड़द की कीमतों में गिरावट  

चेन्नई। उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख इस सप्ताह भी जारी रहा। बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने और उपभोक्ता मांग सुस्त रहने के चलते भाव कमजोर बने हुए हैं। पोर्ट पर आयातित उड़द की उपलब्धता बनी रहने के साथ-साथ घरेलू मंडियों में भी आवक में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे कीमतों पर दबाव और गहरा गया है। फिलहाल खुदरा और थोक दोनों स्तरों पर खरीदारी में उत्साह नहीं दिख रहा है, जिससे व्यापारी व स्टॉकिस्ट भी सीमित खरीदारी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मांग में सुधार नहीं होता या तब तक कीमतों में स्थिरता आने की संभावना कम है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व  मांग सुस्त पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी  और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 6750 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 7450/7475 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 100 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी देखी गई और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में 6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 

बर्मा

निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में भी 5 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 765 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 845 डॉलर प्रति टन रह  गयी।

दिल्ली

पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 75/125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7050/7075 रुपए और एसक्यू 7825 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 

मध्य प्रदेश

लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़  देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/7200 रुपए,करेली 3900/6800 रुपए गंजबासोदा 3500/5600 रुपए और इंदौर में 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

महाराष्ट्र

स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 7400 रुपए, लातूर में 4000/7000 रुपए, जलगांव 6550/6950 रुपए बार्शी 3000/5500 रुपए सोलापुर 4000/7300 रुपए व अहमदनगर 4000/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

अन्य 

लिवाली कमजोर बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7411 रुपए व विजयवाड़ा में 7200/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोटा उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में 4000/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 

उड़द दाल

उड़द की गिरावट के असर मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी  और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9050/10800 रुपए, भाटापारा 8800/9050 रुपए, जलगांव में 9450 रुपए, मेरठ 7700/8500 रुपए और इंदौर  9000/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।