साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
22-Nov-2025 08:53 PM
लिवाली बढ़ने से उड़द की कीमतों में सुधार
चेन्नई।चालू सप्ताह में उड़द के बाजार में तेजी का रुख देखा गया। व्यापार विश्लेषकों के अनुसार, घटे हुए भावों पर बिकवाली शांत पड़ने और दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिला। उत्पादक मंडियों में उड़द की आवक कमजोर होने लगी है, जिससे स्टॉकिस्ट और मिलर्स अधिक सक्रिय हो गए हैं और बाजार में भावों की बढ़ोतरी को बढ़ावा मिला।विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि आवक में और गिरावट आती है या लिवाली और सक्रिय होती है, तो उड़द के भाव में निकट भविष्य में और मजबूती देखने को मिल सकती है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव एफएक्यू 6800 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 7400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 75 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गई और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली शांत पड़ने व निर्यात मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 20 डॉलर और एसक्यू में भी 20 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 745 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 820 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7075/7100 रुपए और एसक्यू 7775/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/7000 रुपए,करेली 5050/6330 रुपए गंजबासोदा 4000/5800 रुपए और इंदौर में 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 7100 रुपए, लातूर में 4000/6200 रुपए, जलगांव 6400/6800 रुपए बार्शी 3000/6700 रुपए सोलापुर 4000/7200 रुपए व अहमदनगर 4000/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
लिवाली बढ़ने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7300 रुपए व विजयवाड़ा में 7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोटा उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 4500/6725 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 8850/10600 रुपए, भाटापारा 8700/9100 रुपए, जलगांव में 9250 रुपए, मेरठ 7300/8300 रुपए और इंदौर 9000/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
