सरसों की आवक घटी, कीमतों में सुधार की उम्मीद

19-May-2025 11:45 AM

सरसों की आवक घटी, कीमतों में सुधार की उम्मीद 
★ 1 मई से 17 मई 2025 के बीच देशभर की मंडियों में सरसों की कुल आवक 62.6 लाख बोरी रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 79.85 लाख बोरी थी। यानी इस बार की आवक में करीब 21% की गिरावट रही।
★ 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक सरसों की कुल आवक 188.5 लाख बोरी रही, जो 2024 में इसी अवधि के मुकाबले लगभग समान 188 लाख बोरी रही।
★ फिलहाल सरसों के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन आने वाले समय में सुधार की संभावनाएं प्रबल बन रही हैं।
★ घरेलू उपभोक्ताओं के बीच सरसों तेल की मांग हर साल बढ़ रही है और आगामी दिनों में धीरे-धीरे क्रशिंग भी बढ़ने की उम्मीद। 
★ जैसे-जैसे क्रशिंग की मांग जोर पकड़ेगी, वैसे-वैसे सरसों के दाम में मजबूती देखने को मिल सकती है।
★ घटती आवक से भी कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद।