सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
22-Nov-2025 08:22 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
कमिटमेंट ऑफ ट्रेडर्स (COT) डेटा के अनुसार 7 अक्टूबर तक सोयाबीन स्पेकुलेटर्स की नेट शॉर्ट पोजीशन 353 कॉन्ट्रैक्ट्स रही। यह सप्ताह के दौरान नेट शॉर्ट पोजीशन में 38,359 कॉन्ट्रैक्ट्स की कमी थी।
यूएसडीए की मासिक फैट्स एंड ऑयल्स रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में कुल 198 मिलियन बुशेल सोयाबीन की क्रशिंग हुई। यह अगस्त माह का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था और पिछले वर्ष की तुलना में 18.19% अधिक रहा, हालांकि जुलाई की तुलना में 3.48% कम था। सोयाबीन तेल का स्टॉक 1.79 बिलियन पाउंड रहा, जो जुलाई के अंत से 4.62% कम था, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में 9.71% अधिक रहा।
ब्यूनस आयर्स ग्रेन एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन की बुवाई सप्ताह के दौरान 12% बढ़कर 24.6% तक पहुंच गई है, हालांकि यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अभी भी 11% पीछे है।
