सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार

18-Feb-2026 08:16 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
NOPA के ताजा आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में 221.56 मिलियन बुशल सोयाबीन की क्रशिंग हुई, जो बाजार अनुमान से अधिक रही। यह पिछले वर्ष की तुलना में 10.57% अधिक है, हालांकि पिछले माह से 1.52% कम है। सोयाबीन तेल का स्टॉक पिछले माह से 15.6% और पिछले वर्ष से 49.07% अधिक रहा।
12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में सोयाबीन शिपमेंट 12.03 लाख मीट्रिक टन (44.2 मिलियन बुशल) रहा, जो पिछले सप्ताह से 5.01% अधिक और पिछले वर्ष की समान अवधि से 65.3% ज्यादा है। चीन 6,84,069 मीट्रिक टन के साथ प्रमुख खरीदार रहा, जबकि मिस्र को 2,23,890 मीट्रिक टन और कोलंबिया को 81,455 मीट्रिक टन भेजा गया।
विपणन वर्ष में अब तक कुल शिपमेंट 2.435 करोड़ मीट्रिक टन (894.7 मिलियन बुशल) पहुंच चुका है, जो वर्ष-दर-वर्ष 32.4% अधिक है। एग्रूरल के अनुसार ब्राज़ील में सोयाबीन फसल की कटाई 21% पूरी हुई है, जो पिछले वर्ष के 24% की तुलना में धीमी है।