दो वर्षों के बाद भारत से चावल का आयात बेनापोल बंदरगाह से चावल निर्यात फिर से शुरू।

18-Nov-2024 02:30 PM

दो वर्षों के बाद भारत से चावल का आयात बेनापोल बंदरगाह से चावल निर्यात फिर से शुरू।
★ प्रारंभिक खेप के तहत तीन ट्रकों में 105 टन गैर-बासमती चावल का आयात आज दोपहर तक किया जायेगा। 
★ कुल 24 अधिकृत आयातकों में से जशोर क्षेत्र के 12 आयातकों को 73,000 टन गैर-बासमती चावल और 19,000 टन अटप चावल आयात करने की अनुमति दी गई।
★ 11 नवंबर को खाद्य मंत्रालय ने 24 कंपनियों को चावल आयात की मंजूरी दी, जिसमें 1,20,000 टन उबले (parboiled) चावल और 55,000 टन गैर-उबले (non-parboiled) चावल शामिल हैं।
★ चिंता जताई है कि 10 दिसंबर की समय सीमा तक आवंटित मात्रा का आयात और विपणन करना मुश्किल हो सकता है।  
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
थाईलैंड से चावल निर्यात 20% बढ़ा।: वाणिज्य मंत्रालय
★ 2024 के पहले 10 महीनों (जनवरी से अक्टूबर) के दौरान थाईलैंड के चावल निर्यात में साल-दर-साल 20% की हुई वृद्धि। 
★ थाईलैंड ने इस अवधि में 83.7 लाख टन चावल का निर्यात किया।
★ पूरे वर्ष में 90 लाख टन से अधिक चावल निर्यात संभव।