दक्षिण अमेरिकी सोयाबीन मील की कीमतें चार साल के न्यूनतम स्तर पर
03-Dec-2024 01:26 PM
दक्षिण अमेरिकी सोयाबीन मील की कीमतें चार साल के न्यूनतम स्तर पर
★ 14 नवंबर को ब्राजील FOB परानागुआ सोयाबीन मील के भाव $322.42 प्रति मीट्रिक टन और अर्जेंटीना के FOB अप रिवर की कीमत $320.77 प्रति मीट्रिक टन आंकी थी।
★ ये आंकड़े जुलाई 2020 के मध्य के बाद के सबसे कम स्पॉट कीमतें थीं। वर्तमान महीने का अनुबंध इस वर्ष 20% से अधिक गिरा।
★ दक्षिण अमेरिका में सोयाबीन प्रोसेसिंग मजबूत बनी हुई है। अर्जेंटीना का क्रशिंग इस वर्ष 420 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, 2022-23 से 45% अधिक।
★ ब्राजील में सितंबर में क्रशिंग रिकॉर्ड 45.6 लाख टन पहुंची। दिसंबर तक रिकॉर्ड 550 लाख टन क्रशिंग अनुमानित।
★ सोयाबीन मील के सबसे बड़े निर्यातक देश- अर्जेंटीना और ब्राजीलमें उत्पादन क्रमशः 495 और 1665 लाख टन होने का अनुमान।
★ अर्जेंटीना में, 14 नवंबर को FOB अप रिवर बेसिस को CBOT के मुकाबले $4 प्रति टन पर आंका गया था, जबकि एक साल पहले यह $38 प्रति टन प्रीमियम था।
★ ब्राजील में FOB परानागुआ के फ्रंट-मंथ प्रीमियम में गिरावट आई है, जो पिछले वर्ष $27 प्रति टन से घटकर $5.50 प्रति टन हो गया है।
★ अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में आई गोरवत का असर भारतीय निर्यात पर भी पड़ रहा है, अमूमन भारतीय सोयामील भाव दक्षिणी अमेरिकन सोयामील की कीमतों से अधिक रहते हैं।
