दलहनों की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट

01-May-2026 10:11 AM

दलहनों की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट
लाल मसूर (भाव CNF $/टन):
★ कनाडाई लाल मसूर की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई लाल मसूर की कीमतें घटीं।
★ 30 अप्रैल को कनाडा लाल मसूर वेसल की कीमतें बिना किसी बदलाव के 565 डॉलर/टन पर बनी हुई हैं, जबकि कंटेनर की कीमत 615 डॉलर/टन है।
★ ऑस्ट्रेलिया लाल मसूर की कीमतें पिछले सप्ताह से 5 डॉलर घटकर 595 डॉलर/टन पर आ गईं। 16 अप्रैल को यही कीमत 610 डॉलर/टन थी, यानी कीमतें अब तक 15 डॉलर/टन तक घट चुकी हैं।
★ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में मसूर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, और भारत में भी स्टॉक बढ़ा है।
★ उच्च विदेशी स्टॉक्स के कारण आयात घटा है।
★ दोनों देशों को उच्च कीमतों का बेसब्री से इंतजार है।
★ विदेशों में मसूर के लगातार बढ़ते स्टॉक्स को देखते हुए कीमतों में विशेष तेजी की संभावना कम है।