दलहनों की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट

01-May-2026 10:13 AM

दलहनों की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट
काबुली चना (भाव CNF $/टन):
★ भारत से टर्की (42–44 mm) को निर्यातित काबुली चना के भाव पिछले सप्ताह (23 अप्रैल) से 15 डॉलर बढ़कर 1200 डॉलर/टन हो गए, जबकि UAE में भाव 105 डॉलर बढ़कर 1175 डॉलर/टन तक पहुंचे।
★ वहीं 58–60 कैलिबर काबुली चना के भाव 10–15 डॉलर बढ़कर 980–990 डॉलर/टन के स्तर पर कारोबार हुआ।
★ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव/संघर्ष के कारण काबुली चना का निर्यात प्रभावित हुआ था, जिससे कीमतों में गिरावट देखी गई। हालांकि अब जैसे-जैसे स्थिति सामान्य हो रही है, कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
★ पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काबुली चना का उत्पादन कम रहा है। यदि भविष्य में भू-राजनीतिक स्थिति सामान्य होती है, तो काबुली चना की कीमतों को और समर्थन मिल सकता है।