देसी चने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, मार्च 2025 तक दिखा मामूली सुधार

12-Apr-2025 10:34 AM

देसी चने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, मार्च 2025 तक दिखा मामूली सुधार
★ अंतरराष्ट्रीय बाजार में देसी चने की कीमतों में बीते एक साल में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। मई 2024 में जहां कीमतें 750 से 870 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के बीच थीं, वहीं जुलाई-सितंबर के बीच इनकी कीमतों ने ऊपरी स्तर छुआ और उसके बाद लगातार गिरावट का रुझान देखा गया।
★ जुलाई 2024 में ऑस्ट्रेलिया से नेपाल के लिए चने की कीमत 940 USD/टन तक पहुंची, जबकि ऑस्ट्रेलिया से भारत और बांग्लादेश के लिए भाव 910 USD/टन के करीब रहे। सितंबर में एक बार फिर कीमतों में उछाल आया और ऑस्ट्रेलिया से नेपाल के लिए चना 960 USD/टन के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।
★ इसके बाद बाजार में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ। नवंबर 2024 तक अधिकतर स्रोतों से आयात मूल्य घटकर 720 से 740 USD/टन के बीच आ गए। जनवरी 2025 तक यह गिरावट जारी रही और कीमतें 670 USD/टन तक नीचे आ गईं।
★ जनवरी–फरवरी 2025 में बाजार ने कुछ हद तक स्थिरता दिखाई। रूस से पाकिस्तान और तंज़ानिया से भारत के लिए चने की कीमतें लगभग 700 USD/टन पर टिकी रहीं। वहीं, मार्च 2025 में ऑस्ट्रेलिया से नेपाल और बांग्लादेश के लिए दाम फिर बढ़े और 745 USD/टन तक पहुंचे। 
★ भारत में बीते वित्त वर्ष के दौरान करीब 13.13 लाख टन देसी चना आयात पहुंचा साथ ही मटर  आयात भी जारी है। 
★ इस वर्ष काबुली चना और बीज की लिए देसी चना को छोड़ उत्पादन 75-80 लाख टन पहुंचने का व्यापारिक अनुमान लगाया जा रहा है। 
★ सरकारी स्टॉक में मात्रा कम होने और भविष्य में आयात घटने की उम्मीद को देखते हुए बाजार असल डिमाडं और सप्लाई पर चलने की उम्मीद जिससे भावों को मिल सकता है सपोर्ट।