दूसरे राज्यों को पंजाब से भेजे जा रहे चावल के दोबारा जांच की जाये
18-Nov-2024 11:02 AM
दूसरे राज्यों को पंजाब से भेजे जा रहे चावल के दोबारा जांच की जाये
★ पंजाब से नागालैंड और अन्य राज्यों को भेजे गए चावल को "मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त" पाए जाने के बाद, भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने अपनी क्षेत्रीय टीमों को चावल की गुणवत्ता को प्रेषण से पहले दोबारा जांचने के निर्देश दिए हैं।
★ नागालैंड, कर्नाटक, असम और अरुणाचल प्रदेश में भेजे गए चावल के कुछ नमूनों को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया।
★ 12 और 13 नवंबर को गुणवत्ता परीक्षण में 18 वैगनों में भेजे गए 23,097 क्विंटल चावल में कीड़ों का संक्रमण पाया गया।
★ फोर्टिफाइड (पोषण समृद्ध) चावल भी मानक से नीचे पाया गया।
★ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 13 नवंबर को FCI को पत्र लिखकर चावल के खराब भंडारण की जांच करने और अनुपयुक्त भंडार को खाद्य श्रृंखला से हटाने के निर्देश दिए।
★ मंत्रालय ने पंजाब के संगरूर, जालंधर और नाभा में स्थित FCI जिलों में संग्रहीत चावल की गुणवत्ता की जांच की मांग की, जहां से ये भंडार भेजा गया था।
