देश में नवम्बर से मार्च तक खाद्य तेलों का आयात गत वर्ष से 2.2% घटकर 56.4 लाख टन पहुंचा

12-Apr-2025 09:17 AM

देश में नवम्बर से मार्च तक खाद्य तेलों का आयात गत वर्ष से 2.2% घटकर 56.4 लाख टन पहुंचा
★ इसी अवधि के दौरान पाम तेल आयात 24.5 लाख टन रहा जो गत वर्ष 35.5 लाख टन था।
★ जबकि सॉफ्ट तेल (सोया तेल/सूरजमुखी तेल) आयात बढ़ा।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पाम तेल के भाव ऊंचे होने के कारण अन्य तेलों का आयात बढ़ा।
★ अभी हाल ही में अमरीका ने चीन पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया साथ ही अन्य देशों पर 10% आयात टैरिफ लगाया जिससे अमरीका में पाम तेल का आयात महंगा होगा तथा घरेलू तेल जैसे सोया तेल, सूरजमुखी तेल का इस्तमाल बढ़ेगा।
★ हालाँकि अमरीका में पाम तेल खपत बहुत कम रहती है परन्तु टैरिफ का असर तो पड़ेगा ही।
★ टैरिफ लगाये जाने की घोषणा के बाद अंतर्राष्ट्रीय तेल-तिलहन बाजार में लगातार गिरावट का देखा गया माहौल।