USDA रिपोर्ट नवंबर 2025- गेहूं
17-Nov-2025 11:10 AM
USDA रिपोर्ट नवंबर 2025- गेहूं
★ USDA ने अपनी नवंबर WASDE रिपोर्ट में वैश्विक गेहूं सप्लाई का अनुमान बढ़ाकर 1.09 अरब टन किया, जो लगभग 10,900 लाख टन होता है। यह वृद्धि कजाकिस्तान, अर्जेंटीना, यूरोपीय संघ, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कनाडा जैसे प्रमुख निर्यातक देशों में उत्पादन बढ़ने से हुई है।
★ कजाकिस्तान में सबसे बड़ी बढ़ोतरी लगभग 29 लाख टन रही।
★ वैश्विक गेहूं खपत का अनुमान बढ़कर 8,189 लाख टन और वैश्विक व्यापार 2,172 लाख टन बताया गया। बकाया स्टॉक 2,714 लाख टन अनुमानित है।
★ भारत के गेहूं उत्पादन, खपत और स्टॉक के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया।
