उड़द – अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार स्थिति

06-Nov-2025 03:51 PM

उड़द – अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार
★ म्यांमार FAQ उड़द के CNF भाव 29 अक्टूबर 2025 को 789 डॉलर प्रति टन थे, जो अब घटकर लगभग 745 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहे हैं।
~~~~~~~~~~~
घरेलू बाजार (भारत)
★ चेन्नई में FAQ उड़द के भाव सितंबर 2025 में 6,875 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो 31 अक्टूबर 2025 को घटकर 6,750 रुपये रहे और आज 6,725 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ।
★ मुंबई में FAQ उड़द सितंबर 2025 में 7,000 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो 31 अक्टूबर को 6,850 रुपये रही और आज 6,825 रुपये पर ट्रेड हुई।
~~~~~~~~~
आयात और निर्यात स्थिति
★ अप्रैल–अगस्त 2025 के बीच भारत ने कुल 2.86 लाख टन उड़द आयात की, जबकि 2024 की समान अवधि में 3.21 लाख टन आयात हुई थी।
★ म्यांमार ने जनवरी–अक्टूबर 2025 के दौरान 7.33 लाख टन उड़द का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष के 7.9 लाख टन से थोड़ा कम है।
★ सितंबर 2025 में निर्यात सबसे अधिक 1.15 लाख टन रहा, जो इस वर्ष का उच्चतम स्तर है।
~~~~~~~~~
भारतीय फसल की स्थिति और भविष्य की संभावना
★ भारत में प्रमुख उत्पादक राज्यों में हुई बारिश से उड़द की फसल प्रभावित हुई है।
★ पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मंडियों में आवक कम है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों में हलचल देखी जा रही है।
★ हालांकि, भारत में फसल को हुए नुकसान के बावजूद कीमतों में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है क्योंकि म्यांमार में पिछले वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था और इस वर्ष भी उत्पादन बढ़ने की संभावना है।
★ म्यांमार की नई फसल मार्च 2026 से आएगी। तब तक भारत में आयातित उड़द की खपत होती रहेगी, जिससे भविष्य में उड़द के दामों में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।