विभिन्न जिंसों की सरकारी खरीद अपडेट

19-May-2025 02:03 PM

विभिन्न जिंसों की सरकारी खरीद अपडेट
तुवर
★ महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में परभणी और हिंगोली जिलों में कुल 33 केंद्रों में से 9 मई 2025 तक 15 केंद्रों से 17,798 क्विंटल तुवर की खरीद की गई। 
~~~~~~~~~
गेहूं
★ हरियाणा की 417 मंडियों में 75.18 लाख मीट्रिक टन खरीद की गई। इसमें से 74.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुका है।
मंडियों से 98.63 फीसदी गेहूं उठान हुई है।
★ बीते साल 2024 में 17 मई तक प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 71.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी।
~~~~~~~~~
सरसों
★ हरियाणा की विभिन्न मंडियों में 7.77 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है, इसमें से 7.64 लाख मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है।