विश्व में बढ़ी चीनी की उपलब्धता, इथेनॉल उत्पादन भी बढ़ा

18-Nov-2025 10:21 AM

★ अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) ने 2025-26 में 16 लाख टन वैश्विक चीनी अधिशेष का अनुमान लगाया है, जो पिछले वर्ष कम था। 2024-25 का घाटा भी बेहतर उत्पादन के कारण घटकर 29.2 लाख टन रह गया।

★ 2025-26 में वैश्विक उत्पादन 1,818 लाख टन और खपत 1,801 लाख टन रहने का अनुमान है। भारत, थाईलैंड और पाकिस्तान में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

★ वैश्विक व्यापार लगभग स्थिर रहेगा—निर्यात 647 लाख टन और आयात थोड़ा कम हो सकता है।

★ सीजन के अंत में बकाया स्टॉक 950 लाख टन अनुमानित है।

एथेनॉल:

★ 2025 में वैश्विक उत्पादन 122 बिलियन लीटर, जो पिछले वर्ष से 2.3% अधिक होगा।

★ अमेरिका में उत्पादन रिकॉर्ड 61.45 बिलियन लीटर, ब्राज़ील में घटकर 33.34 बिलियन लीटर और भारत में 7.34 से बढ़कर 10.5 बिलियन लीटर पहुंच सकता है।

★ भारत के आंकड़ों में 60% से अधिक अनाज-आधारित एथेनॉल शामिल है।

★ कुल मिलाकर बढ़ते उत्पादन के कारण विश्व में उपलब्धता अच्छी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार दबाव में हैं।

★ अभी हाल ही में सरकार ने 15 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी दी; भारत के पास केवल अप्रैल तक का समय है।

★ अप्रैल से ब्राज़ील में चीनी का नया सीजन शुरू होता है।