वैश्विक मसूर बाजार विश्लेषण – जनवरी 2025
04-Feb-2025 12:33 PM
वैश्विक मसूर बाजार विश्लेषण – जनवरी 2025
कनाडा- मसूर उत्पादन
★ अंतिम स्टैटिस्टिक्स कनाडा ने उत्पादन 1.62 लाख टन घटाकर 24.3 लाख टन दिया। यह 2023 के 18 लाख टन की तुलना में 35% अधिक लेकिन 2020 में उत्पादित 29 लाख टन से काफी कम है।
~~~~~~~~~~~~~
★ कुल मसूर आपूर्ति (उत्पादन + स्टॉक) 33% बढ़कर 27 लाख टन पहुंची, जो 2020/21 के बाद सबसे अधिक है।
★ किस्मों के अनुसार मसूर आपूर्ति इस प्रकार रही।
बड़ी/मध्यम- 5.53 लाख टन (पिछले साल 4.60 लाख टन)
छोटी हरी मसूर– 2.39 लाख टन (पिछले साल 1.63 लाख टन)
लाल मसूर– 18 लाख टन (पिछले साल 13 लाख टन)
~~~~~~~~~~~~~
वैश्विक मसूर उत्पादन
★ वैश्विक मसूर उत्पादन (मुख्य उत्पादक देशों) का 66 लाख टन रहने की उम्मीद जो छले साल के 57 लाख टन की तुलना में 15% अधिक।
~~~~~~~~~~~~~
निर्यात और मांग
★ अगस्त-अक्टूबर 2024 में कनाडा ने 5.81 लाख टन मसूर निर्यात किया, पिछले साल से 21% (1 लाख टन) अधिक।
★ 2024 में कुल वैश्विक खपत 67 लाख टन तक पहुंचा।
~~~~~~~~~~~~~
भविष्य का अनुमान
★ 2024/25 में कनाडा की कुल मसूर निर्यात मांग 20 लाख टन रह सकती है जो पिछले साल 16.5 लाख टन थी।
★ अंत में स्टॉक 3.8 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ 2025 में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और रूस में मसूर की बुआई बढ़ने की संभावना।
