WASDE मई 2025 रिपोर्ट

13-May-2025 10:14 AM

WASDE मई 2025 रिपोर्ट
★ सोयाबीन तेल: भारत में आयात घटने और अर्जेंटीना में उत्पादन और निर्यात बढ़ने का अनुमान
भारत
★ USDA ने भारत में 2025-26 में सोयाबीन तेल का आयात घटाकर 46 लाख टन कर दिया है, जो पिछले साल 51 लाख टन था। आयात 5 लाख टन घटाया गया। 
★ ओपनिंग स्टॉक 7.5 लाख टन से बढ़कर 12 लाख टन किया गया। 
★ घरेलू उत्पादन मामूली वृद्धि के बाद 19.8 से बढाकर 20.4 लाख टन पहुंचे का अनुमान दिया गया था जबकि खपत घटकर 65.5 लाख टन रह सकती है। 
★ सीजन के अंत में स्टॉक 80,000 टन बढ़कर 12.8 लाख टन रहने का अनुमान दिया गया। 
★ आंकड़ों के अनुसार पिछले बकाया स्टॉक और उत्पादन बढ़ने से उपलब्धता अच्छी बनी रहेगी।
~~~~~~~~~~~~
अर्जेंटीना
★ दुनिया के प्रमुख सोयाबीन तेल निर्यातक अर्जेंटीना में 2025-26 में तेल का उत्पादन 85.8 लाख पहुंचने के आंकड़े दिए। जो पिछले वर्ष के 85 लाख टन की तुलना में 0.8 लाख टन अधिक है।
★ निर्यात भी 65.5 से बढ़कर 66 लाख टन और सीजन के अंत में स्टॉक 6.7 लाख टन रह सकता है जो पहले 6.5 लाख टन था।
~~~~~~~~~~~~~~
★ भारत विश्व का सबसे बड़ा सोयातेल आयातक और अर्जेंटीना निर्यातक देश है। 
★ आंकड़ों के अनुसार भारत में तेल का आयात घटने और अर्जेंटीना से बढ़ने के अनुमान की देखते हुए अंतरास्ट्रीय कीमतों पर असर पड़ने के प्रबल संभावनाएं।