यूक्रेन की गेहूं की फसल अगले साल 250 लाख टन तक पहुंच सकती है, मक्का का एरिया बढ़ने और सूरजमुखी का सामान्य रहने की उम्मीद: कृषि मंत्री

19-Nov-2024 04:02 PM

यूक्रेन की गेहूं की फसल अगले साल 250 लाख टन तक पहुंच सकती है, मक्का का एरिया बढ़ने और सूरजमुखी का सामान्य रहने की उम्मीद: कृषि मंत्री
★ यूक्रेन की गेहूं की फसल अगले साल 220 लाख टन से बढ़कर 250 लाख टनतक पहुंचने की उम्मीद। 
★ 2025 में बुवाई क्षेत्र 50 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकता है, जबकि 2024 में यह 46  था।
★ 2024 में यूक्रेन ने 220 लाख टन गेहूं की कटाई की, जो युद्ध से पहले के औसत 250-280 लाख टन के मुकाबले कम।
★ यूक्रेन परंपरागत रूप से मक्का उत्पादक और निर्यातक है, लेकिन निर्यात में कठिनाइयों के कारण, किसानों ने 2024 में मक्का का बुवाई क्षेत्र 55 लाख हेक्टेयर (2021) से घटाकर 39 लाख हेक्टेयर किया।
★ इसके विपरीत, किसानों ने सोयाबीन के बुवाई क्षेत्र को बढ़ाकर 60 लाख टन का उच्चतम उत्पादन किया। 
★ लेकिन बड़ी फसल के कारण कीमतों में गिरावट हुई, जिससे किसान 2025 में मक्का की खेती बढ़ा सकते हैं।
★ सूरजमुखी का बुवाई क्षेत्र 2025 में स्थिर के साथ 55 लाख हेक्टेयर रहने की उम्मीद।