11-12 सितम्बर को नई दिल्ली में शुगर एंड बायो एनर्जी कांफ्रेंस का आयोजन

09-Sep-2025 08:58 PM

नई दिल्ली। प्राइवेट चीनी मिलों की शीर्ष संस्था- इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा 11 एवं 12 सितम्बर 2025 को जो डब्ल्यू मैरियट, एयरोसिटी, नई दिल्ली में 'इंडिया शुगर एंड बायो एनर्जी कांफ्रेंस' की तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम की थीम (विषय वस्तु) है- " इनर्जाइजिंग इकोनॉमिक्स: दि ग्लोबल  इम्पैक्ट ऑफ इंडियन शुगर।" इस आयोजन को चीनी उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी, महत्वपूर्ण एवं लाभदायक माना जा रहा है क्योंकि इसमें उद्योग के महारथियों, नीति निर्माताओं,

अनुसंधानकर्ताओं तथा अन्य सम्बद्ध पक्षों को एक मंच पर आकर आर्थिक विकास के संचालन में भारत के चीनी एवं जैव ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका का पता लगाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ-साथ ऊर्जा समानान्तरण और वैश्विक निरंतरता पर भी ध्यान दिया जाएगा।

चालू वर्ष के कांफ्रेंस के इस तीसरे संस्करण का उद्घाटन केन्द्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले तथा सार्वजनिक वितरण एवं नई  तथा नवीनीकृत ऊर्जा मंत्री, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और केन्द्रीय खाद्य, उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री की उपस्थिति में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में चीनी खपत पर अध्ययन रिपोर्ट, भारत में एसएएफ के रोडमैप तथा इस्मा टाइम्स के वार्षिक संस्करण की आधिकारिक लांचिंग भी की जाएगी।

इस्मा टाइम्स इस शीर्ष संस्था की ऐसी समर्पित पत्रिका है जो सम्पूर्ण चीनी एवं जैव ऊर्जा (बायो एनर्जी) उद्योग के बारे में सभी संभावित रुख एवं प्रकृति को रेखांकित करती है।

उपरोक्त माननीय मंत्रियों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य सचिव तथा केन्द्रीय वाणिज्य सचिव तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव भी मौजूदा रहेंगे।

खाद्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव (शुगर मूवमेंट) भी अपने व्यक्त करेंगे। उद्योग की ओर से इसमें इस्मा के महानिदेशक सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।