17 सितम्बर से मॉनसून की वापसी संभव: आईएमडी
13-Sep-2025 12:35 PM
17 सितम्बर से मॉनसून की वापसी संभव: आईएमडी
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस साल देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का बाद मॉनसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है।
★ उत्तर-पश्चिम भारत से 17 सितम्बर के आसपास मॉनसून की वापसी शुरू होने की संभावना है।
★ 1 जून से 11 सितम्बर के बीच देश में कुल वर्षा सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई।
★ उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश 34 प्रतिशत ज्यादा रही, मध्य भारत में 11 प्रतिशत अधिक और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में करीब 7 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई।
★ केवल पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम रही।
