2024/2025 ब्राज़ील सोयाबीन अनुमान 1690 लाख टन पर स्थिर

18-Apr-2025 11:09 AM

2024/2025 ब्राज़ील सोयाबीन अनुमान 1690 लाख टन पर स्थिर
★ ब्राज़ील में सोयाबीन की कटाई लगभग पूरी।
★ पिछले सप्ताह तक ब्राज़ील में 89% सोयाबीन की कटाई हो चुकी थी, जबकि पिछले साल इस समय तक 85% और औसतन 88.9% कटाई हुई थी।
★ पिछले सप्ताह का अंत चीन द्वारा ब्राज़ील से 60 से अधिक सोयाबीन जहाजों की खरीद के साथ हुआ, जो इस अवधि के लिए एक रिकॉर्ड है।
★ अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के चलते, चीन अब अपने अधिकांश सोयाबीन आयात के लिए ब्राज़ील पर निर्भर।
★ अप्रैल 2025 में सोयाबीन का निर्यात एक नया रिकॉर्ड बनाएगा और अप्रैल 2024 में बने 135 लाख टन के पिछले रिकॉर्ड को पार कर सकता है।
★ अप्रैल के पहले सप्ताह में किसानों ने 45 लाख टन सोयाबीन बेचा और माह के अंत तक 100 लाख टन और बिकने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~
2024/2025 अर्जेंटीना सोयाबीन की कटाई
★ अब तक 2.6% कटाई हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक 10.6% और औसतन 3% कटाई हुई थी।
★ उत्पादन 480 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~
फसल स्तिथि
21% फसल की हालत खराब या बहुत खराब  
42% की हालत औसत  
37% की हालत अच्छी से बहुत अच्छी (पिछले सप्ताह से 1% बढ़ोतरी)