2024/25 अर्जेंटीना सोयाबीन उत्पादन अनुमान 480 लाख टन पर स्थिर

06-Mar-2025 11:35 AM

2024/25 अर्जेंटीना सोयाबीन उत्पादन अनुमान 480 लाख टन पर स्थिर
★ अर्जेंटीना में पिछले हफ्ते केंद्रीय उत्पादन क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इस हफ्ते के लिए भी मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
★ लगातार दूसरे हफ्ते फसल रेटिंग में सुधार देखा गया।
★ मुख्य उत्पादन क्षेत्रों में जल्दी बोई गई सोयाबीन उत्तम नमी स्तर पर फली भरने की अवस्था में। 
★ फसल रेटिंग (फरवरी 26, 2025 - ब्यूनस आयर्स ग्रेन एक्सचेंज)
33%- खराब/बहुत खराब
43%- सामान्य
24% - अच्छी/उत्तम। 
★ आगामी सप्ताहों में मौसम की स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यदि अनुमानित बारिश होती है, तो फसलों की स्थिति और मजबूत हो सकती है।